LPG Cylinder Price: आज घर घर में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए नई खबर सामने आई है। एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी हो गई है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बहुत गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतों के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।
गैस सिलेंडर की नई कीमतें हुई जारी LPG Cylinder Price
लोगों के लिए बहुत ही अच्छी खुशखबर है। ऑइल मार्केटिंग कंपनी (OMCS) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 58.5 की कटौती की है। कुछ ही दिन पहले यह नए दर लागू हुए हैं। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अब कितने रुपए को मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने नई कीमतें जारी की गई है। इन नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 1665 रुपए में मिलने वाला है। इसकी कीमत पहले 1723.50 रुपए थी। कोलकाता में अब कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1759 रुपए हो गई है। इसकी कीमत पहले 1826 रुपए थी।
मुंबई में अब कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1616 रुपए हो गई है। इससे पहले मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1674.50 रुपए था। चेन्नई में भी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कम हो गई है। चेन्नई में पहले इसकी कीमत 1881 रुपए थी। अब यह कीमत 1823 रुपए पर आ गई है।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
सिर्फ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किए गए है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।