Petrol Diesel: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल डीजल के संबंधित बहुत बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ऐलान किया है की अब पेट्रोल डीजल के रेट कम हो सकते हैं। उन्होंने कहा की अगर कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक 65 डाॅलर प्रति बैरल बनी रहती है तो आगे के 2-3 महीने में पेट्रोल डीजल के रेट कम हो सकते हैं। दिल्ली में चल रही ‘ऊर्जा वार्ता 2025’ में उन्होंने यह बात कही है। अगर आप इसके बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।
क्या कहा पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है की अगर कोई भू-राजनीतिक घटनाक्रम होता है जैसे की ईरान-इजराइल तनाव होता है तो स्थिति में बदलाव आ सकता है। तेल की कीमत अब 65 डाॅलर प्रति बैरल पर आ गई है। इस वजह से ऑइल मार्केटिंग कंपनियों का मुनाफा बढ रहा है। इसलिए सरकार जनता को राहत देने का विचार कर रही है। तेल कंपनियों को अब पेट्रोल में प्रति लीटर 12-15 रुपए और डीजल में 6-12 रुपए मुनाफा हो रहा है।
देश में सबसे महंगा पेट्रोल किधर है?
अगर हमारे देश की बात की जाए तो हमारे देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश में है। आंध्र प्रदेश में 1 लीटर पेट्रोल 108 रुपए प्रति लीटर है। इसके बाद केरल में भी पेट्रोल महंगा है। केरल में पेट्रोल की कीमत 107 रुपए लीटर है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत 106 रुपए प्रति लीटर है।
कितना है झारखंड और बिहार में पेट्रोल का रेट
आज रांची में पेट्रोल का रेट 97.81 रुपए प्रति लीटर है। रांची में डीजल की कीमत 92.56 रुपए प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 105.53 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 91.49 रुपए प्रति लीटर है।